जोधपुर: महेश कुमार बिश्नोई ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम, पावरलिफ्टिंग में जीता रजत पद

श्री गुरु जम्भेश्वर विष्णु विहार सेवा समिति, जोधपुर द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक जितने पर महेश बिश्नोई का किया गया स्वागत 



जोधपुर: महेश कुमार बिश्नोई ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम, पावरलिफ्टिंग में जीता रजत पद




जोधपुर: महेश कुमार बिश्नोई ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम, पावरलिफ्टिंग में जीता रजत पद



 जोधपुर निवासी महेश कुमार बैनीवाल ने कश्मीर विश्वविद्यालय, श्रीनगर में 4 से 7 अप्रेल तक आयोजित अखिल भारतीय विश्वविद्यालय पुरुष एवं महिला पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता 2025 में रजत पदक हासिल किया। महेश कुमार ने 120 किलोग्राम भार वर्ग में स्कवेट 335 किलोग्राम, बेंच प्रेस 187 किलोग्राम, डेड लिफ्ट 307 किलोग्राम कुल मिलाकर 830 किलोग्राम वजन उठाकर राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर  की तरफ से खेलते हुए महेश कुमार की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के साथ ही समाज में भी खुशी का माहौल है। शिक्षाविद् एवं समाजसेवी डॉ. रामस्वरूप जंवर ने बताया कि महेश की इस उपलब्धि पर गुरु जंभेश्वर विष्णु विहार सेवा समिति, जोधपुर द्वारा रविवार को मंडोर रोड़ स्थित गुरु जंभेश्वर भवन में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता अशोक पंवार, प्राचार्य राजकीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय, जोधपुर ने की। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. भल्लूराम खीचड़, पूर्व संयुक्त निदेशक, राजस्थान शिक्षा व विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता मनोहर सिंह सांखला, पदमसिंह, रामेश्वर लटियाल रहे।


पावरलिफ्टिंग में रजत पदक हासिल कर जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में रचा इतिहास 

जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के इतिहास में पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर पहली बार पदक हासिल करने में महेश कुमार सफल हुआ। महेश कुमार इससे पहले भी अंतर विश्वविद्यालय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर स्थान बनाने में सफल हो चुके हैं। महेश ने बताया कि कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास और विश्वविद्यालय के कुशल प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन की वजह से यह सफलता हासिल हुई है।

विष्णु विहार सेवा समिति द्वारा आयोजित इस अभिनन्दन समारोह में समिति के अध्यक्ष मानाराम पूनियां, सचिव भंवरलाल जांगू, उपाध्यक्ष मोहनराम धतरवाल, बाबूराम सारण, सुभाष  ईशरवाल, मोहनराम बैनीवाल, हीराराम, हनुमानराम, भागीरथराम, बाबुराम प्राध्यापक, साजनराम बेनिवाल, लालूराम, बृजलाल, खिंयाराम बेनिवाल, पूनमचंद, श्रवण कुमार, राजाराम, रामस्वरूप, रामेश्वर, बीरबलराम, बुधाराम जाणी, जगदीश भिखाणी, पांचाराम सियाग, अशोक धतरवाल, सुनिल कुमार कड़वासरा, गोपीलाल भादू, पुखराज भिखाणी, सोमराज डारा, जगमालाराम गोदारा, सोमराज खिलेरी, अनोप भादू, श्याम पूनियां सहित समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने गर्म जोशी से स्वागत किया।

Hot Widget

VIP PHOTOGRAPHY