हिसार: नर नील गाय को मारने का प्रावधान जल्द निरस्त करे सरकार: बेनीवाल

 हिसार: नर नील गाय को मारने का प्रावधान जल्द निरस्त करे सरकार: बेनीवाल


हिसार: नर नील गाय को मारने का प्रावधान जल्द निरस्त करे सरकार: बेनीवाल




10फरवरी, हिसार। 

अखिल भारतीय बिश्नोई सभा के पूर्व प्रधान और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप बेनीवाल ने राज्य सरकार द्वारा वन्य जीव संरक्षण अधिनियम में संशोधन करके नर नील गाय को मारने की अनुमति दिए जाने को जारी किए प्रावधान को गलत ठहराया है। उन्होंने आज हिसार में बिश्नोई समाज द्वारा इस आदेश को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन से पहले पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सरकार का यह प्रावधान सभी वर्ग के वन्य जीव रक्षों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है।

 उन्होंने कहा कि नील गाय, हिरण व अन्य वन्य जीवो को मारने का आदेश देना सरकार का काम नहीं है बल्कि सरकार का काम यह है कि जीवों को सुरक्षित किया जाए। इस आदेश से शिकारी अन्य जीवों का शिकार करने से भी गुरेज नहीं करेंगे। राज्य  सरकार के इस फैसले से बिश्नोई समाज व वन्य जीव प्रेमियों की भावनाओं को ठेस पहुंची और इससे समाज में रोष है। उन्होंने सरकार से अपील की है कि वे बिश्नोई समाज व वन्य जीव प्रेमियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस संशोधन पर रोक लगाए और नर नील गाय को मारने का आदेश देने वाला संशोधन निरस्त करें। इस दौरान हिसार जिला उपायुक्त को इस संशोधन के विरोधस्वरूप मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि सरकार को वन्य जीव प्रेमियों और किसानों की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस मुद्दे पर पुनर्विचार करना चाहिए।


 इस दौरान बिश्नोई सभा हिसार के प्रधान जगदीश कड़वासरा, कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष निहाल सिंह गोदारा, जीवरक्षा इकाई के पूर्व प्रधान कामरेड बनवारी लाल, जीव रक्षादल के जिला अध्यक्ष एडवोकेट चंद्र सहारण, हिसार बार के प्रधान विनय बिश्नोई,पूर्व प्रधान मनदीप बिश्नोई, अनिल बिश्नोई, कृष्ण बिश्नोई, विजय बेनीवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।


वन्य मंत्री से मुलाकात कर समाधान सुझाए


बिश्नोई समाज ने पहले ही 17 दिसंबर 2024 को मुख्य वन्य अधिकारी और 4 जनवरी 2025 को वन मंत्री से मुलाकात कर ऑप्शनल समाधान सुझाए थे। इनमें नीलगायों को अन्य राज्यों के जंगलों में स्थानांतरित करना, नसबंदी करना या प्रभावित किसानों को मुआवजा देने जैसे विकल्प शामिल थे।

Hot Widget

VIP PHOTOGRAPHY