सांचौर: गुरु जंभेश्वर की शब्द वाणी में 'जुगती-मुगती' की अवधारणा पर राष्ट्रीय संगोष्ठी

 

सांचौर: गुरु जंभेश्वर की शब्द वाणी में 'जुगती-मुगती' की अवधारणा पर राष्ट्रीय संगोष्ठी

सांचौर: गुरु जंभेश्वर की शब्द वाणी में 'जुगती-मुगती' की अवधारणा पर राष्ट्रीय संगोष्ठी


सांचौर, 23 फरवरी। जांभाणी साहित्य अकादमी बीकानेर एवं विवेक विद्या मंदिर सांचौर के संयुक्त तत्वावधान में 'गुरु जंभेश्वर की शब्द वाणी में जुगती-मुगती की अवधारणा' विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि का उद्बोधन

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि, राजस्थान सरकार के युवा, वाणिज्य, खेल एवं उद्योग मंत्री के. के. बिश्नोई ने गुरु जंभेश्वर भगवान द्वारा बताई गई शब्दवाणी एवं 29 नियमों की आचार संहिता का पालन करते हुए युक्ति पूर्वक जीवन जीने का आह्वान किया। उन्होंने "दोयम मन दोयम दिल सिवी न कथा" शब्द की व्याख्या करते हुए कहा कि जब तक किसी एक विषय पर हमारा मन स्थिर नहीं होगा, तब तक किसी भी कार्य को कुशलतापूर्वक पूर्ण नहीं किया जा सकता।

अध्यक्षता एवं विशिष्ट अतिथियों के विचार

संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे पूर्व राज्य मंत्री सुखराम बिश्नोई ने सदाचार युक्त जीवन जीने की अपील करते हुए कहा कि अगर हमारा तन और मन स्वस्थ व शांत है तो इसी जीवन में यहीं मोक्ष है। विशिष्ट अतिथि एवं सांचौर के पूर्व विधायक हीरालाल विश्नोई ने सत्य की राह पर चलकर नैतिकता युक्त जीवन जीने पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि व सेवानिवृत्ति विकास अधिकारी मोहनलाल बिश्नोई रोटू ने जीवन में नैतिकता की आवश्यकता पर विचार प्रकट किए।

जांभाणी साहित्य अकादमी के अध्यक्ष का उद्बोधन

अकादमी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संगोष्ठी की विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर डॉ. इन्दिरा ने जंभेश्वर भगवान के साहित्य को बढ़ावा देने एवं अकादमी के विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। अकादमी के पूर्व महासचिव प्रोफेसर डॉक्टर सुरेंद्र खीचड़ ने संगोष्ठी की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए मुकाम में निर्माणाधीन साहित्य सदन में अंशदान करने की अपील की।

विशिष्ट वक्ताओं के विचार

संगोष्ठी में विशिष्ट वक्ता डॉ. विष्णु दास वैष्णव ने नवधा भक्ति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भक्ति ही एक ऐसा मार्ग है जो मोक्ष प्रदान कर सकता है। विशिष्ट वक्ता डॉ. हुसैन खान शेख ने कहा कि गुरु जंभेश्वर भगवान की शब्द वाणी ही एक ऐसा मार्ग है जिसके द्वारा पुनर्जन्म से छुटकारा प्राप्त किया जा सकता है।

श्री गुरु जंभेश्वर पर्यावरण संरक्षण शोधपीठ के निदेशक प्रोफेसर डॉ. ओम प्रकाश विश्नोई ने पर्यावरण प्रदूषण पर गहरी चिंता जताते हुए जूट का बैग उपयोग करने की बात कही। प्रोफेसर डॉ. मिलन बिश्नोई ने जीवन जीने की कला पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु जंभेश्वर ने 29 नियमों की आचार संहिता एवं शब्दवाणी में जीवन जीने की कला बताई है और यही एकमात्र ऐसा मार्ग है जिससे युक्ति पूर्वक जीवन जी कर मुक्ति प्राप्त की जा सकती है।

इस अवसर पर विशिष्ट वक्ता प्रोफेसर दिनेश खिलेरी राजकीय महाविद्यालय गुड़ामालानी ने गुरु जंभेश्वर भगवान की शब्दवाणी को अपने जीवन मूल्यों से जोड़ने की बात कही। विशिष्ट वक्ता एसीबीइओ भीखाराम बिश्नोई ने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन हेतु दिए गए बलिदानों का जिक्र किया।

धन्यवाद ज्ञापन एवं संचालन

बीरबल बिश्नोई ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया, वहीं अंत में संगोष्ठी संयोजक गोरधन राम बांगड़वा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संगोष्ठी का संचालन कुलदीप साऊ ने किया।

स्मारिका का विमोचन

इस अवसर पर जांभाणी साहित्य अकादमी के महासचिव विनोद जंभदास द्वारा संपादित पंचवर्षीय स्मारिका एवं डॉ. उदाराम खिलेरी द्वारा संपादित ‘जंभवाणी की कुंडलियां’ एवं ‘जलते दीप’ पुस्तक का भी विमोचन किया गया।

भामाशाहों का सम्मान

संगोष्ठी के आयोजन में आर्थिक सहयोग प्रदान करने वाले भामाशाहों एवं जांभाणी साहित्य में पीएचडी करने वालों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

श्रोता

संगोष्ठी में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश सहित राजस्थान के विभिन्न कोनों से बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित रहे।

मुख्य बातें

  • गुरु जंभेश्वर भगवान द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है।
  • शब्दवाणी एवं 29 नियमों का पालन कर मोक्ष प्राप्त किया जा सकता है।
  • पर्यावरण संरक्षण एवं नैतिकता युक्त जीवन जीने पर बल दिया गया।
  • जांभाणी साहित्य अकादमी द्वारा साहित्य को बढ़ावा देने के लिए सराहनीय कार्य किया जा रहा है।

यह संगोष्ठी गुरु जंभेश्वर भगवान के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने एवं उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण सिद्ध हुई।

Hot Widget

VIP PHOTOGRAPHY