अखिल भारतीय बिश्नोई खेल महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर सुनील भाम्भु की नियुक्ति
![]() |
अखिल भारतीय बिश्नोई खेल महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील भाम्भु |
जोधपुर: अखिल भारतीय बिश्नोई खेल महासंघ ने सुनील भाम्भु को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति भगवानदास महंत भगवानदासजी जाम्बा संरक्षक अखिल भारतीय बिश्नोई खेल महासंघ की ओर से की गई है।
श्री सुनील भाम्भु रासीसर (बीकानेर) के निवासी हैं और उन्हें अखिल भारतीय बिश्नोई खेल महासंघ के प्रति पूर्ण ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने की उम्मीद है।
भगवानदास महंत भगवानदासजी जाम्बा संरक्षक अखिल भारतीय बिश्नोई खेल महासंघ ने श्री सुनील भाम्भु को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं और उन्हें जल्द से जल्द अपनी राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय संगठनात्मक नियुक्ति करने का आग्रह किया है।