हरियाणा विधानसभा चुनाव: भाजपा ने 2 बिश्नोई विधायकों पर जताया विश्वास, दुड़ाराम और भव्य बिश्नोई को मिला टिकट

हरियाणा विधानसभा चुनाव: भाजपा ने 2 बिश्नोई विधायकों पर विश्वास, दुड़ाराम और भव्य बिश्नोई को मिला टिकट


हरियाणा विधानसभा चुनाव: भाजपा ने 2 बिश्नोई विधायकों पर जताया विश्वास, दुड़ाराम और भव्य बिश्नोई को मिला टिकट


चंडीगढ़, हरियाणा। भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में दो बिश्नोई विधायकों भी शामिल किया गया है। फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से दूङाराम बिश्नोई तथा आदमपुर से भव्य बिश्नोई के प्रति भाजपा ने एक बार फिर विश्वास जताया है।


दुड़ाराम और भव्य बिश्नोई, दोनों ही हरियाणा की राजनीति में जाने-माने नाम हैं। दुड़ाराम पहले से ही भाजपा के विधायक हैं, जबकि भव्य बिश्नोई ने पिता कुलदीप बिश्नोई (पूर्व सांसद व विधायक) के साथ हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा और आदमपुर से बाय-इलेक्शन में जीतकर पहली बार विधायक बने हैं।


भाजपा के इस कदम से साफ होता है कि पार्टी बिश्नोई समुदाय को साधने की कोशिश कर रही है। हरियाणा हिसार, आदमपुर, फतेहबाद हल्के में बिश्नोई समुदाय का अच्छा-खासा वोट बैंक है, और भाजपा को उम्मीद है कि दुड़ाराम और भव्य बिश्नोई के चुनाव मैदान में उतरने से पार्टी को इसका फायदा मिलेगा।


हरियाणा विधानसभा चुनाव इस साल अक्टूबर में होने वाले हैं। इस चुनाव में भाजपा, कांग्रेस और इनेलो जैसी पार्टियां अपनी किस्मत आजमाएंगी।

Hot Widget

VIP PHOTOGRAPHY