अभिमन्यु पूनिया संगरिया विधायक| Abhimanyu Poonia (MLA) Biography In Hindi
अभिमन्यु पूनिया का जन्म 26 अप्रैल, 1991 को राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के संगरिया विधानसभा क्षेत्र के शेरेका गांव में एक साधारण परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम श्री अरविंद पूनिया है। उन्होंने मेट्रिक तक शिक्षा हनुमानगढ़ से प्राप्त की और माध्यमिक शिक्षा के लिए सीकर के प्रिंस एकेडमी गए। उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय से स्नातक तथा परास्नातक (साइक्लॉजी) की उपाधि प्राप्त की व वर्तमान में पीएचडी कर रहे हैं।
![]() |
अभिमन्यु पूनिया संगरिया विधायक| Abhimanyu Poonia (MLA) Biography In Hindi |
पूनिया बचपन से ही एक मेधावी छात्र थे और उन्हें राजनीति में रुचि थी। उन्होंने कॉलेज के दिनों में ही कांग्रेस की सदस्यता ले ली और छात्र राजनीति में सक्रिय हो गए। राजस्थान यूनिवर्सिटी से जनरल सेक्रेटरी के रूप में सक्रिय राजनीति में पर्दापण के पश्चात उन्होंने कांग्रेस के छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) में जिला अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष पद पर कार्य किया।
पूनिया ने 2023 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर संगरिया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। पूनिया अपने निकट प्रतिद्वंद्वी श्री गुरदीप सिंह शाहपिनी को 42000 से अधिक मतों से पराजित कर प्रथम बार में ही विधानसभा पहुंचने में कामयाब रहे। पुनिया को सचिन पायलट खेमे का मजबूत स्तंभ माना है। विधायक बनने के पश्चात इंडियन युथ कांग्रेस के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष के पद के परिमाण में रिकार्ड मत 203079 के साथ विजयी हुए।
पूनिया एक कुशल वक्ता और लोकप्रिय युवा नेता हैं। उन्हें अपने क्षेत्र के लोगों का भरपूर समर्थन प्राप्त है। वह केवल संगरिया विधानसभा और राजस्थान ही नहीं अपितु NSUI संगठन में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कर्मठता के लिए जाने जाते हैं।
अभिमन्यु पूनिया के जीवन परिचय के कुछ महत्वपूर्ण बिंदु निम्नलिखित हैं:
- जन्म: 26 अप्रैल, 1991, शेरेका गांव, संगरिया, गंगानगर, राजस्थान
- शिक्षा: स्नातकोत्तर, राजस्थान विश्वविद्यालय
- राजनीतिक पार्टी: कांग्रेस
- राजनीतिक पद:
- राजस्थान विधानसभा सदस्य (वर्तमान)
- नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष
- इंडियन युथ कांग्रेस (IYC) के प्रदेशाध्यक्ष
- राजस्थान विश्वविद्यालय पूर्व जनरल सेक्रेटरी
विवाह:
अभिमन्यु पूनिया ने 25 फरवरी 2025 को भावना थापन से विवाह किया।
अभिमन्यु पूनिया एक युवा और ऊर्जावान नेता हैं। वे अपने क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और हमेशा लोगों की मदद के लिए आगे आते हैं। वे एक लोकप्रिय और प्रभावशाली नेता हैं और राजस्थान की राजनीति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।